वाराणसी। दिनांक 21 दिसंबर, उत्तर प्रदेश का भाजपा सरकार द्वारा जनता की स्वास्थ्य को लेकर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छा-अच्छा ईलाज मिल सके इसको लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनों आदि पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके मंत्रियों द्वारा भी वाराणसी दौरे के दौरान मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आये दिंन दौरा कर निरीक्षण किये जाने के वाबजूद भी अस्पताल परिसर में बाहरी दलालो का मकड़जाल फैला हुआ है। आश्चर्य बात यह है कि एक दो नहीं सैकड़ों की संख्या है इन दलालों की, इन दलालों द्वारा रोजाना आर्थिक, मानसिक शोषण से मरीज कराहते नजर आते हैं।
दलालों का शिकार हुआ एक मामला, रेवड़ी तालाब निवासी कन्हैया कसेरा ने मिडिया को बताया कि मैं अस्पताल में इलाज के लिए आया तो मुझे गुंजन यादव नामक दलाल मिला। उसने अस्पताल में बढ़िया ढंग से इलाज कराने बात कही। भर्ती, इलाज के नाम पर हमसे 3500 सौ रुपए मांगे और कहा कि डाक्टर से बात कर लिया है।
मिडियाकर्मी ने जब पीड़ित से नंबर लेकर बात की तो दलाल ने कहा कि वह पैसा मैंने डाक्टर को दे दिया है। डाक्टर का नाम पूछने पर फ़ोन दिया।
योगी जी अगर समय रहते इन दलालों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसे गरीब मरीजों को यह लूटते रहेंगे, और आपके सरकार की पलीता लगाते रहेंगे।