क्रासरः पुलिस ने करवाया मेडिकल परीक्षण
बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव में शनिवार को दो परिवारों में जमीनी विवाद हो गया, जिसमें पारिवारिक लोगों ने हज़रत अली पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 20 वर्ष, रहमतुन पत्नी अली मोहम्मद उम्र 50 वर्ष को मारा पीटा, ऊपर से हजरत अली की उंगली मुंह से काट लिया। जिससे उंगली पूरी तरह से अलग हो गई। जिससे घायल अवस्था में दोनों मां और पुत्र बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले नईम के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस के द्वारा तहरीर लेते हुए घायल मां पुत्र को मेडिकल के लिए बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा है। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हजरत अली की उंगली कटी होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही हजरत अली ने बताया कि हम अपनी जमीन पर शौचालय के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी मेरे चाचा नईम पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा, मेरे द्वारा मना किया गया तो मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट किया। ऊपर से मेरी हाथ की उंगली काट लिया। जिसकी शिकायत थाने में किया है, पुलिस के द्वारा यहां मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।