बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के ओरन रोड दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। जिसकी शिकायत बाइक मालिक के द्वारा कोतवाली में की गई है। चित्रकूट जनपद के छिपनी बाहर खेड़ा गांव का रहने वाला श्रवण कुमार पुत्र गयादीन ने बबेरू कोतवाली में बाइक चोरी की घटना की सूचना देकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग किया है। वहीं बाइक मालिक श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में अपनी बाइक यूपी 96 उ41 63 से बबेरू ओरन रोड स्थित कृष्णा सेनेटरी की दुकान पर आया था। वहां मेरा भांजा दुर्विजय दुकान पर बैठा हुआ था, अपनी गाड़ी दुकान के बाहर खड़ा करके बात कर आवश्यक कार्य हेतु कानपुर चला गया। उसके बाद भांजा दुर्विजय दुकान में ग्राहकों के आ जाने के कारण गाड़ी दुकान के बाहर ही खड़ी रही, जब ग्राहक दुकान से चले गए, तो गाड़ी खड़ी करने के लिए जब गाड़ी के पास पहुंचा, तो गाड़ी गायब थी। अगल-बगल गाड़ी को देखा लेकिन नहीं मिली, जिससे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी सूचना शनिवार को बबेरू कोतवाली पर दिया है, और चोरों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग किया।