क्रासरःप्रदेश राज्यपाल को भेजा मांग पत्र
बांदा। भाजपा सरकार में अपराधी किस्म के लोगों पर जहां एक ओर कार्यवाही का दौर जारी है तो वहीं भाजपा की ही महिला प्रधान और उसके परिवार को दबंगों द्वारा जमकर प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रताड़ना से आजिज आकर महिला ग्राम प्रधान ने प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बड़ोखर खुर्द ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम गोयरा मुगली की प्रधान श्रीमती गुड्डन ने बताया है कि वह भाजपा की सक्रिय सदस्य है। प्रदेश की भाजपा सरकार में एक ओर जहां सबके साथ न्याय हो रहा है तो वहीं उसको दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस भी दबंगों के साथ मिलकर उसके प्रति को प्रताड़ित कर रही है। जब वह दो वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान का चुनाव जीती तो उसी समय से हारा हुआ प्रत्याशी अकील पुत्र इन्दा उसके परिवार का दबंगई के बल पर उत्पीड़न कर रहा है। महिला ग्राम प्रधान ने मटौंध थानेदार पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए है। कहा कि सांठ-गांठ के चलते उसके पति को नाजायज फंसा दिया गया है। पीड़िता ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *