क्रासरःशहर के आवास में हुआ घटना
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में बुधवार की रात एक अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी हो गई। चोर महंगी शराब के अलावा लगभग 80000 रुपए नगद चुराने में कामयाब रहे। जाते समय चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और सीडीआर भी उखाड़ कर ले गए हैं। ताकि उनकी पहचान न हो सके।दुकान के सेल्समैन दीपक ने बताया कि इस दुकान की मलिक अनीता सिंह है। मैं प्रतिदिन की तरह रात को 10 बजे दुकान का शटर बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। गुरुवार को सेवर 10 बजे जब मैं दुकान आया तो दुकान की शटर ऊपर को उठी हुई थी। यह देखते ही मैंने घटना की जानकारी मालिक को दी। उन्होंने ही तुरंत पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की है। दीपक ने बताया कि चोर कई महंगी शराब की बोतलें और कुछ शराब की पेटियां भी अपने साथ ले गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरा सीडीआर समेत उखाड़ कर ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *