ओरन/बांदा। बिसंडा में रविवार को अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बड़े धूमधाम से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला मैदान से कामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कस्बे के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया गया जिसमें जगह-जगह कस्बा बासियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा छतो से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की पूरा कस्बा जय श्री राम के उद्घोष से गूंजाय मान हो रहा था इस कलश यात्रा में जिला प्रचारक अनुराग जी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जगराम सिंह,बासू बाबा, विशेश्वर पांडे, संतोष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा कोष्टा, जमुना गुप्ता,विनोद गुप्ता,नरेश गुप्ता, राजा राम साहू, रणजीत सिंह, बृजेश तिवारी सहित भारी संख्या में पुरुष महिलाएं व बच्चे सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *