बिलगांव/बांदा। लगातार पड़ रही गलनभरी ठंड के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग गर्म कपड़ों या फिर आग के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। अचानक दो दिनों से दोपहर जैसे ही मंद मंद धूप निकली तो ठंड से वेहाल लोगों को कुछ देर के लिए धूप ने थोड़ी बहुत राहत दी। कई दिनों से बर्फीली हवाओं के बीच पड़ रही कड़ाके की गलनभरी ठंड के चलते आम जनमानस पूरी तरह परेशान नजर आने लगे है। लोगों के रोजमर्रा के निस्तार भी बाधित हो रहे हैं और गर्म कपड़ों या फिर आग के सहारे लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। कई दिनों के बाद शुक्रवार शनिवार दो दिनों से दोपहर हल्की धूप निकलने से ज्यादातर लोग धूप का आनंद उठाते रहे। ठंड से बेचैन लोगों को धूप ने कुछ देर के लिए राहत दी। शीतलहर ठंड के चलते ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थलों में अलाव जलवाने की मांग की।