क्रासरः विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सांसद ने ग्रामीणों बताईं योजनाएं
क्रासरः भाजपा की कथनी और करनी में कभी नहीं रहा कोई फर्क
नरैनी/बांदा। प्यासा कुआ के पास जाया करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस कहावत को बदल दिया है। अब पानी रूपी विभिन्न योजनाओं का कुआं देश के गरीब किसानों बहनों और युवाओं तक खुद चल कर पहुंच रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए बांदा-चित्रकूट सांसद आरके पटेल ने यह बात कही।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम महुआ ब्लाक क्षेत्र के खरौंच और मोतियारी गांवों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बांदा चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के सांसद आरके पटेल और क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने महापुरुषों के चित्रों में पुष्पांजलि अर्पित करके की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों से सांसद ने सीधे वार्ता करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को खड़ा करके जरूरी जानकारियां दिलाई। बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो भी वादे किए गए थे, उन सभी को सबके लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रदान करते हुए पूरा किया गया है तथा जिन पात्र लोगों को अभी तक लाभ नहीं मिला उन सभी को लाभ दिलाने के लिए ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। सांसद ने कहा कि आज सरकार खुद चलकर आपके गांव आप सभी को योजनाओं का लाभ देने आई है। जबकि पुरानी कहावत है कि प्यासा कुएं के पास जाता है लेकिन आपके प्रधानमंत्री ने इस कहावत को उल्टा कर दिया है। आज कुआ प्यासे के पास चलकर पहुंच रहा है।
क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि देश की महिलाओं गरीबों युवाओं और किसानों को विकसित करना ही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है तभी हम 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सफल होंगे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राजेश तिवारी, सहायक विकास अधिकारी वीर सिंह, कृषि विभाग से नरेश कुमार, समाज कल्याण से सुमन, स्वास्थ्य विभाग से सरफराज अहमद, जल जीवन मिशन से अवधेश कुमार ने अपने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सांसद और विधायक ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अरुण सोनी, नागेंद्र मिश्र, सोमनारायण द्विवेदी, कमलनाथ द्विवेदी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, समूह की महिलाएं और लाभार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *