बांदा। रविवार को अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन उपनिरीक्षक व दो मुख्य आरक्षी को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया । गौरतलब हो कि जनपद के तीन उपनिरीक्षक व दो मुख्य आरक्षी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए। इनमें उपनिरीक्षक रतीराम थाना अतर्रा, उपनिरीक्षक बृजलाल थाना गिरवां, उपनिरीक्षक अशोक दुबे पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार भार्गव थाना फतेहगंज व मुख्य आरक्षी गुलाब चन्द्र मिश्रा थाना मटौन्ध, बांदा शामिल हैं । सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व नगर गवेन्द्र पाल गौतम सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे।