क्रासरः आयुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ समापन
बांदा। रविवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में मेडिकल कालेज सभागार में सड़क सुरक्षा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त ने बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में सड़कों का सुधार आवश्यक है तथा हर गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति सड़क मार्ग से गुजरता है और सड़क मार्ग पर चलने हेतु सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से किया जाना चाहिएस उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सभी लोगों को पालन करने के साथ युवाओं को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अधिकतर युवा तेज रफ्तार से वाहन चलाने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और उनके परिवार को असीम दुख का सामना करना पड़ता हैस उन्होंने कहा की स्पीड पर नियंत्रण रखते हुए ही वाहन चलाएं तथा बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन संचालित ना करें, मोबाइल एवं धूमपान का प्रयोग वाहन संचालन के समय नहीं किया जाना चाहिए स वाहन दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष लाखों लोगों की मृत्यु होती है यह चिंता का विषय है दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जागरूकता के के साथ सभी को मिलकर कार्य करना हैस उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को सभी लोगों के द्वारा जागरूक होकर एवं मिलकर कार्य करते हुए कमी लाना हैस
कार्यक्रम में डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी जनपद की यातायात व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए ससड़क सुरक्षा में जागरूकता और सड़क सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता हैस सड़क सुरक्षा की जागरूकता हेतु कार्यक्रम परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा हैस उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस एवं किशोर उम्र के बच्चों को वाहन का संचालन न करें। वाहन संचालन करते समय यातायात के नियमों के प्रति जागरुक होकर उनका पालन अवश्य करें, तीन सवारी ना बताएं, बिना हेलमेट के संचालन ना करें, वाहन चलाते समय किसी तरह का स्टंट नहीं करना चाहिए ,जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकता हैस कार्यक्रम में आयुक्त एवं उप पुलिस महानिरीक्षक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ भी दिलाई एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में कोमल शिवहरे गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज चित्रकूट को प्रथम स्थान, जीआईसी की अंजलि द्वितीय स्थान, क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम व द्वितीय आयुषी देवी , अफसरी बेगम
तथा सड़क सुरक्षा में विशेष सहयोग देने पर विशिष्ट पुरस्कार डॉ पीयूष मिश्रा, जीजीआईसी प्रधानाचार्य दीपाली गुप्ता, अमित जिला विद्यालय निरीक्षक, पीटीओ संतोष यादव एवं जयराम, संतोष पटेल को प्रदान किया गयास
कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार एवं राम सुमेर यादव, आरटीओ शंकर सिंह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, सत्य प्रकाश बव ट्रैफिक जियाउद्दीन सहित अन्य लोग को उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *