जसपुरा/बाँदा। ब्लाक जसपुरा के अंतर्गत ग्राम रामपुर के वार्ड नंबर 8 में कल्लू कुशवाहा के दरवाजे से संतू कुशवाहा के दरवाजे तक आम रास्ता खराब हो गई है। इस रास्ता से प्रतिदिन सैकड़ो लोगो का आवागमन होता है। इसी आम रास्ते से छात्र छात्राओं का भी स्कूल पड़ने के लिए जाते है। यह सार्वजनिक रास्ता है।यह रास्ता गन्दगी से अम्बार लगा है। वही बड़े – बड़े गढ्ढे है। इसी गढ्ढे से लोगो का रोजाना कीचड़ से निकलना पड़ता है। और गन्दा पानी भरा रहता है। इस रास्ते से निकलने वाले कई लोग फिसल कर गिर भी गये है। इस वार्ड के संतराम बालमीक,बुधुवा, होरींलाल,बच्चू , सोहनलाल,लल्लू, सूरजबली,आदि लोगो ने बताया कि लगभग दो वर्ष से आम गांव की मुख्य रास्ता खराब पड़ी है जिस से सम्बंधित उच्चाधिकारियों को भी लिखित व मैखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद भी आज तक नाली नही बनवाई गई है हर समय कीचड़ भरा रहता है और इसी गन्दगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिस से लोग बुखार से पीड़ित है और बीमारी की चपेट में आ रहे हैं आदि लोगो ने रास्ता शासन,प्रशासन से आम रास्ता को जांच करवाकर दोनो किनारे तरफ नाली बनवाने की मांग की है ताकि आम रास्ता आम जनमानस व छात्र छात्राओं को निकलने में सहूलियत हो सके औऱ वीमारियों बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *