बांदा। सोमवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बढ रही शीतलहर से बचाव हेतु आज सरस्वती शिशु मन्दिर में गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों को कम्बल का वितरण किया। उन्होंने कम्बल वितरण के दौरान गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 250 कम्बल एवं मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय तथा निराश्रित लोगों के लिए अस्थाई रैन बसेरों में भी सर्दी से बचाव हेतु रूकने की आवश्यक व्यवस्था की गयी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्दी से बचाव हेतु तहसील स्तर पर भी कम्बलों का वितरण करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार सदर एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *