स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे में मुनीम सिंह भारतीय एजुकेशन में छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्मार्टफोन वितरण किया गया है। जिसमें स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिलते नजर आए।
बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड मुनीम सिंह भारतीय एजुकेशन सेंटर में रविवार को उत्तर प्रदेश के युवाओं की तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नमन मेहता व विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य रहे। जिसमें प्रतिभागी संस्थान शिवमोहन सिंह रामऔतार महाविद्यालय मुरवल व रामऔतार सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन सेंटर गुजेनी के कुल चिन्हित 266 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नमन मेहता व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल के द्वारा सभी उपस्थित छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया, वहीं सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने बताया कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल पढ़ाई में करें, और गलत कार्यों पर ना करें, सरकार के द्वारा यह जो स्मार्टफोन वितरण किया गया है। इसमें युवाओं को तकनीकी से जोड़ा जाए बल ज्ञान और सशक्तिकरण बन सके, जिससे सभी छात्राएं अपना भविष्य बनाये हैं। अभी इन स्मार्टफोन मिलने से बड़ी-बड़ी मोटी किताबें और किताबें बैगन में लेकर नहीं चलना पड़ेगा इस स्मार्टफोन में सब कुछ देखने और पढ़ने को मिल जाएगा, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह जो महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बनाए। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक अनूप सिंह व मुनीम सिंह भारतीय एजुकेशन सेंटर के प्राचार्य आवेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। वहीं संचालन का कार्य भार अनिरुद्ध सिंह के द्वारा किया गया।