ओरन/बांदा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज सोमवार को नगर के एक मैरिज हाल में भव्य आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह रहे। उन्होंने के द्वारा सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। गांव के गरीब से लगाकर शहर की झुग्गी झोपड़ी तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी बताया। इस बात पर बल दिया कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ली गई शपथ जीवन मंत्र बननी चाहिए। उन्होंने समापन करते हुए कहा कि चाहे सरकारी कर्मचारी हों, जन प्रतिनिधि हों या नागरिक हों, सभी को पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होना होगा। सबके प्रयास से ही भारत का विकास होगा। इस मौक़े पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद आरके सिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा, एसडीएम सत्य प्रकाश, साकेत बिहारी शिवहरे,मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, गोपाल द्विवेदी,राजू द्विवेदी,रामऔतार कुशवाहा, धीरज गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, के के कुशवाहा, अशोक चौरसिया, मार्तंड द्विवेदी, संतोष पांडे, राधेश्याम साहू ,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं नगर वासी मौजूद रहे।