केदार स्मृति न्यास के बैनर तले हुआ आयोजन
बांदा। सोमवार को डीआर पब्लिक इंटर कालेज बांदा में केदार स्मृति न्यास बांदा के तत्वाधान में मदन भारद्वाज स्मृति न्यास सम्मान 2023 कार्यक्रम का प्रथम आयोजन किया गया। यह सम्मान स्वर्गीय मदन भारद्वाज संथापक डी आर पब्लिक इंटर कालेज की याद में किया गया है। मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान 2023 के लिए पूरे भारतवर्ष से कुल 15 उपन्यासों का चयन किया गया था जिसमे महेश कटारे के उपन्यास भवभूति कथा को इस सम्मान के योग्य पाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह ने की एवं संचालन शशिभूषण मिश्र ने किया। सम्मानित कथाकार महेश कटारे के स्वागत हेतु शिवफल सिंह अध्यक्ष केदार स्मृति न्यास उपस्थित रहे।
डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज के चेयरमैन चंद्रमौली भारद्वाज एवं वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर ने प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर महेश कटारे का सम्मान किया एवं स्वर्गीय मदन प्रकाश भारद्वाज एवं उनके समाज कल्याण के कार्यों को सराहने के लिए केदार स्मृति न्यास का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर उपस्थित अतिथि नरेंद्र पुंडरीक अध्यक्ष केदार स्मृति न्यास, साहित्यकार छाया सिंह, महिला डिग्री कालेज से शबीहा रहमानी, श्रद्धा निगम रहे। साथ ही डीआर पब्लिक इंटर कालेज की प्रबंधन श्रुति भारद्वाज, प्रधानाचार्य सुनील कुमार त्रिपाठी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, राममिलन, शिवप्रताप, मनोज मिश्रा, रेहान खान, राकेश शुक्ल भी उपस्थित रहे।