बांदा। शहर से सटे करिया नाले में विराट दंगल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री रामकेश मीणा एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती आरम्भ कराई। दंगल के आयोजित संतोष सविता ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी विराट दंगल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय दंगल एवं मेला बाँदा में पहली बार बाबा लाडी अयोध्या, जावेद गनी जम्मू कश्मीर एवं महिला पहलवान की टीम देश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने करतब दिखाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।करिया नारे के हनुमान जी कनबारा चौराहा, बाईपास, बाँदाआयोजक सन्तोष कुमार सविता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम मबई बुजुर्ग, बाँदा देश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने करतब दिखाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संतोष सविता ने अंत में आए हुए अतिथियों को आभार प्रकट किया।