कमासिन में व्यापार मंडल इकाई का किया गया गठन
कमासिन/बांदा। कस्बे में व्यापार मंडल का गठन जन उद्योग व्यापार संगठन जिला प्रभारी श्रीराम गुप्ता बबेरू व सुधीर अग्रहरि की उपस्थिति में किया गया। बैठक की अध्यक्षता रमाशंकर सोनी ने की। संगठन का अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को बनाया गया। सूरज सिंह महामंत्री, राजू चौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमाशंकर सोनी कोषाध्यक्ष सहित चार उपाध्यक्ष सदाशिव, सुरेश पाल, दिनेश कुमार यादव और राजेंद्र गुप्ता मंत्री पद में चार लोग राजा यादव, अखिलेश यादव, दिनेश कुमार गुप्ता और रिंकू मोदनवाल को बनाया गया। प्रचार मंत्री नंदकिशोर सविता व श्रीराम गुप्ता तथा संरक्षक मंडल में सुधीर गुप्ता को चुना गया। गठन करने के बाद एक साथ कार्य करने की शपथ ली गई। बैठक में काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *