बांदा। आत्मनिर्भर भारत उत्सव व एक जनपद एक उत्पाद के राष्ट्रीय पुरस्कार के उद्घाटन समारोह में बाँदा जिला प्रशासन को बाँदा के शजर पत्थर को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल को पुरस्कृत किया गया। बताते चलें कि यह बाँदा के कारीगरों के लिए बड़ा दिन है।बाँदा के शजर पत्थर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हमारा शजर बाँदा का ओडीओपी होने के साथ साथ जीआई टैग्ड भी है। आज के पुरस्कार से शजर की माँग भी बढ़ेगी व बाँदा के कारीगरों की आर्थिक वृद्धि में भी गति आएगी।