संचालक की तहरीर नगर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
बांदा। बामदेव प्रदर्शनी जेएन कालेज ग्राउण्ड में प्रदर्शनी संचालक सहित दुकानदारों से धौंध धमकी दिखाकर रंगदारी की मांग करने पर बेदर्दी से मारपीट की घटना को अजांम देने वाले पांच शातिर अपराधियों सहित कई अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में प्रदर्शनी संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को तहरीर में प्रदर्शनी संचालक शहर के कर्बला रोड निवासी धीरज कुमार निगम पुत्र भोजनारायण ने बताया है कि वह पं जेएन कालेज मैदान में लगी महर्षि बामदेव प्रदर्शनी का संचालक है। 31 दिसंबर 23 की रात में लगभग 11.30 बजे वह अपने पैसे का कलेक्शन करने के बाद नया वर्ष लगने के बाद 1 जनवरी 2024 की रात्रि एक मारूती कार में सवार होगर आठ-दस लोग आ धमके वह सभी गाली गलौज् करते हुए एक लाख रूपये की मांग रंगदारी के तौर पर करने लगे। उनके भाई पंकज निगम ने इस बात का विरोध किया तो सभी ने हथियारों से जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया। हमारे द्वारा आवाज लगाने पर प्रदर्शनी के दुकानदार निकले तो उनके देखकर वह सभी लोग गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गये। एक घण्टे बाद पुनः वापस तलाश करने आ गये। पीड़ितों की तहरीर पर नगर कोतवाली में आयुष मिश्रा निवासी का झील का पुरवा, बृजेन्द्र सिंह निवासी जवाहर नगर, शिवाकान्त चतुर्वेदी निवासी डीएम कालोनी, रिशू सिंह निवासी इन्द्रानगर, प्रखर दीक्षित निवासी झील का पुरवा कई अज्ञात के विरूद्ध धारा 147, 148, 352, 386, 504, 506 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनसेट
आरोपियों का है अपराधिक इतिहास
बांदा। प्रदर्शनी संचालक के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। सूत्रों के अनुसार ये सभी लोग अवैध रूप से असलहे सप्लाई करने का काम भी करते हैं। रंगदारी मांगना भी इनके पेशे में शामिल है।