खराब मार्ग विद्युत व्यवस्था, जर्जर सड़कों सहित पार्कों की सफाई के लिए सौंपा ज्ञापन
बांदा। नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड संख्या 14 स्वराज कालोनी एवं ए ब्लॉक आवास विकास से भा.ज.पा प्रत्याशी रहीं रंजना सिंह गौतम पत्नी अनिल सिंह गौतम (वरिष्ठ पत्रकार) ने आज नगरपालिका परिषद बांदा के अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश से शिष्टाचार भेंट करते हुए वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाया तथा अविलंब व यथोचित समाधान के लिए आग्रह किया।
जानकारी के अनुसार ए ब्लाक आवास विकास एवं स्वराज कालोनी की गलियों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। विद्युत खभों में लगी लाइटें कहीं जलती हैं तो कहीं नहीं जलती हैं जिसके चलते चोर उच्चके और आराजक तत्वों का बोल बाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही स्वराज कालोनी की गली नंबर 10 में निवास कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामनाथ श्रीवास्तव के आवास में चोर घुसे और चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस की शिथिलता एवं मार्गों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था ना होने के चलते चोरी की ऐसी घटनाओं में इन दिनों वृद्धि दिखाई दे रही है। सिंह ने वार्ड संख्या 14 में स्थित पार्कों की सफाई, मार्गों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था, जर्जर और ध्वस्त हो चुकी सी सी सड़कों का नवीनीकरण आदि से संबंधित ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी को दिया है और मांग की है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान जनहित में किया जाय।अधिशाषी अधिकारी ने जल्द से जल्द पार्क की सफाई, गलियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सहित टूटी हुई सड़को के दुरुस्तीकरण का आश्वासन दिया। आमजन मानस सहित वार्ड वासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *