वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी द्वारा खादी उत्सव-2023 आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण, चौकाघाट वाराणसी में दिनांक 21.12.2023 2023 से 04.01.2024 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कुल 120 स्टाल लगा है। प्रदर्शनी में मण्डल के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर के प्रदेशों जैसे-जम्मू कश्मीर एवं बंगाल के भी स्टाल लगाये गये है, खादी के साथ जुड़ी है हमारी आजादी, असली स्वदेशी कपड़ा है खादी, खादी बेरोजगार हटाती है कपास, रेशम, ऊन के हाथ कते सूत से भारत के हथकरघे पर बुना गया कोई भी वस्त्र खादी है यह सर्वस्वीकृत सत्य है। खादी वस्त्र शरीर को गर्मी में ठण्डे और सर्दी में गरम रखते है, जिससे मौसम के असर से बहुत हद तक राहत मिलती है, एस समय था जब खादी को साधारण माना जाता था, लेकिन आधुनिक समय के साथ ही खादी की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,खादी को आज हर उम्र के व्यक्ति पसंद कर रहे है, चाहे कालेज के विद्यार्थी या ऑफिस जाने वाली महिला, पुरुष।अर्बन हॉट प्रांगण में हर किस्म के खादी उपलब्ध है, जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल, सिल्क की साड़ियां सूती खादी के वस्त्र, कम्बल,कुर्ता,शदरी गद्दा, रजाई,चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध है एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टॉल में जैम,जेली, अचार,मुरब्बा,अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी,बक्सा,आयुर्वेदिक औषधी,दर्द निवारक तेल इत्यादि उपलब्ध है। प्रदर्शनी में दिनांक 26.12.2023 तक की कुल बिक्री 1.98 लाख है। प्रदर्शनी में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है अतः जनता से अनुरोध है कि एक बार प्रदर्शनी में परिवार सहित अवश्य आये और खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *