वाराणसी।उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी द्वारा खादी उत्सव-2023 का आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण, चौकाघाट वाराणसी में दिनांक 21.12.2023 से 04.01. 2024 तक किया जा रहा है।खादी के कपड़े हाथ से बने होते है,खादी कपड़ा स्वास्थ्य के लिये बहुत की अच्छा होता है। खादी के कपड़े हर मौसम में पहन सकते है,चाहे सर्दी हो या गर्मी। खादी कपड़े को बढ़ावा देने से ग्रमीण रोजगार भी बढ़ता है। अर्बन हॉट प्रांगण में हर किस्म के खादी उपलब्ध है,जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल,सिल्क की साडियां सूती खादी के वस्त्र,कम्बल,कुर्ता,शदरी गद्दा, रजाई,चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल में जैम, जेली, आचार,मुरब्बा,अगरबत्ती, नमकीन,लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी,बक्सा,आयुर्वेदिक औषधी,दर्द निवारक तेल इत्यादि उपलब्ध है। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में दिनांक 02.01.2024 तक की कुल बिकी रू0 4.15 करोड़ रही, प्रदर्शनी में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है अतः जनता से अनुरोध है कि एक बार प्रदर्शनी में परिवार सहित अवश्य आये और खरीदारी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यकम का भी आनंद उठाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *