थाना में छेड़छाड़ की रिपोर्ट न दर्ज करने पर पीड़िता ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता महिला ने मंगलवार को बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। वही बताया है कि गांव के ही रहने वाले बरमू पुत्र शिवसेवक ने घर में घुसकर 20 दिसंबर 2023 को मारपीट किया, और अश्लील हरकत मेरे साथ किया। मेरे द्वारा मर्का थाने पर पहुंच कर छेड़छाड़ मारपीट करने वाले के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पुलिस के द्वारा थाने पर धारा 323, 504,506 पर मुकदमा पंजीकृत कर 151 की कार्यवाही किया है। जबकि छेड़छाड़ का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। मेरा जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं दी गई, इसी को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर आए थे, की छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया जाए।