बबेरू/बांदा। बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को बबेरू उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा है,
बबेरू तहसील पर हरदौली ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पानी की समस्या को लेकर पहुंचकर उप जिलाधिकारी नमन मेहता को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है, वर्तमान समय में नमामि गंगे के द्वारा पेयजल योजना विभाग के द्वारा गांव में नई लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें ठेकेदार के द्वारा पेयजल की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। वही बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्रधान के पास जाते हैं। लेकिन प्रधान के द्वारा कहा जाता है कि जो काम चल रहा है वह नमामि गंगे पेयजल विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है, वही ससे पानी की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी के पास आए हैं, वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाहिद खान ने बताया कि जो ग्राम पंचायत हरदौली में पानी की टंकी बनी हुई थी, उसको ध्वस्त कर दिया गया है। और नमामि गंगे ,जल निगम विभाग के द्वारा नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जिससे काम करने में पुरानी लाइन टूट रही है, इसीलिए पानी की समस्या हो रही है। और यह व्यवस्था जल निगम की है , लेकिन पेयजल की समस्या को देखते हुए मेरे द्वारा पानी के टैंकर चलाए गए हैं, जो कई मोहल्ले में लगाए जाते हैं। वहीं गांव के सभी हैंड पंप सही चल रहे हैं, वह विभाग के द्वारा पूरा काम कराया जा रहा है। सरकार की किसी भी योजना का कार्य रोका नहीं जा सकता, रही बात टैंकर पानी की तो मुझे अधिकारी अवगत कराए, जिसमें मैं हमेशा टैंकर पानी का चलता रहूंगा, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।