नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही निदान का दिया आश्वासन
बांदा। प्रदेश में इन दिनों ट्रिपल इंजन की सरकार के चलते चारों ओर विकास को पंख लग गए हैं। बांदा में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार बांदा का विकास तेजी से हो रहा है। बांदा के कई चौराहों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य उत्तम स्तर पर किया गया है। हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में बांदा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर मालती गुप्ता ष्वासूष् को जनता जनार्दन ने भरपूर आशीर्वाद देते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर बैठाया है।
नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड संख्या 14 से सभासद प्रत्याशी रहीं रंजना सिंह गौतम पत्नी अनिल सिंह गौतम ने भी चुना लड़ा परंतु दुर्भाग्यवश सफलता प्राप्त नहीं हो सकी। परंतु वार्ड वासियों को इनसे खासी उम्मीदें हैं। वार्ड वासियों को जब भी कोई समस्या होती है ये भा जा पा नेत्री उनके साथ खड़ी रहती हैं और समस्या के समाधान के लिए भरपूर मेहनत भी करती हैं। वार्ड संख्या 14 के स्वराज कालोनी में गली नंबर 10 की सी सी रोड पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जिसके चलते उस गली के निवासियों ने श्रीमती सिंह को इस बाबत सूचना दी। श्रीमती सिंह ने वार्ड वासियों के आग्रह पर ज्ञापन तैयार करके नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्षा श्रीमती मालती गुप्ता वासू को वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाया और आग्रह किया कि जनहित में गली नंबर दस की सी सी रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाय।
श्रीमती मालती गुप्ता वासू ने आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा और सी सी रोड का निर्माण होगा। श्रीमती वासू ने कहा है कि जनता की सेवा का प्रण लिया जो हर कीमत में पूरा किया जाएगा।