क्रासरःजगह-जगह कट होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन
कमासिन/बांदा। अतर्रा कमासिन राजमार्ग में जगह-जगह अवैध कट होने की वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। लोगों का कहना है कि एलएंडटी कंपनी द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने को लेकर राजमार्ग को काटा गया है। रोड कट करने के बाद कटिंग का समतलीकरण नहीं किया गया। जिससे अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
लार्सन ऐंड टुब्रो कंपनी द्वारा गांव-गांव में पेयजल की लाइन बिछाने का काम जोरो पर चालू किया गया है।जिसकी वजह से गांवों की गलियों तथा राजमार्गों को काटकर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। गांवों की गलियों का हाल यह है की अच्छी खासी सीसी रोड टूटी पड़ी है। वहीं राजमार्गों को काटकर पाइप लाइन बिछाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं।जिनका समतलीकरण कंपनी द्वारा नहीं किया गया। जिसकी वजह से तेज रफ्तार वाहन अचानक कटिंग आने से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। कंपनी से शिकायत के बावजूद भी कटिंगों के सुधार हेतु कोई काम नहीं किया गया। जबकि योजना के तहत तोड़ी गई सीसी खरंजा एवं राजमार्गों की कटिंग के समतलीकरण का काम भी पूरा किया जाना है ।किंतु कंपनी ने पाइपलाइन बिछाकर अपना काम तो पूरा किया है किंतु खुदाई के बाद गलियों राजमार्गों का समतलीकरण नहीं किया गया। अतर्रा कमासिन राजमार्ग पर 44 किलोमीटर के लंबे मार्ग पर छत्तीस कटिंग किए गए हैं। राज मार्ग के कट कितने खतरनाक है। कि सड़के एक से दो फीट तक धंस गई है। कटिंग स्थलों पर कोई संकेतक भी नहीं लगाए गए। यात्रा दौरानअचानक कट आने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।मोटरसाइकिल सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार होकर घायल होते रहते हैं। सरकार की ओर से कटिंग के समतल किए जाने एवं निगरानी दायित्व का काम लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण राजमार्गों की कटिंग को समतल नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप आज भी लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।