राजस्थान के व्यक्ति ने खुद को काउंसलर बता किया ठगी,मुकदमा हुआ दर्ज
अतर्रा/बांदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बदौसा रोड निवासी एक व्यक्ति के साथ बेटी को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी हो गई। राजस्थान के कोटा निवासी कुलदीप नाम के व्यक्ति ने खुद को काउंसलर बता कर झांसे में लेकर ठगी कर ली।जिसके बाद एसपी के निर्देश में स्थानीय थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बदौसा रोड निवासी बुद्धविलास शर्मा पुत्र राजाभैया ने दी गई तहरीर में बताया है की उस की पुत्री अनिष्का राजस्थान के कोटा शहर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करती है। राजस्थान के जिस हॉस्टल में रहकर अनिश्का मेडिकल की तैयारी कर रही है।वहां के मैनेजर कुलदीप से उनकी अच्छी जान पहचान हो गई थी।जिसके बाद लड़की के पिता बुद्धविलास को फोन करके के हॉस्टल संचालक कुलदीप द्वारा खुद को काउंसलर बता कर बेटी के मेडिकल में काउंसिल कराने और कालेज एलाट कराने का झांसा देकर 5 और 7 जुलाई को दो लाख पैंतीस हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया।जिसमे दो लाख रुपए नीट की फीस और पैंतीस हजार रुपए फॉर्म फीस बताई गई। पैसे मिलने के बाद आरोपी द्वारा कोई काउंसिल नही कराई गई और न ही पैसा वापस किया जा रहा है।और न ही फोन उठाया जा रहा है।जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई जिसके बाद एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *