किसानों को फसलों को चौपट कर रहे वनरोज
बांदा। वनरोजो द्वारा किसानों की फसलों को चौपट किये जाने से अन्नदाता हलाकान है। पीड़त किसानों ने वनरोजो से अपनी फसलों की सुरक्षा कराये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
डीएम को दिये शिकायती पत्र में पैलानी तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरहरी व अन्य क्षेत्रीय गांवों के किसानों ने बताया है कि वनरोजो के द्वारा झुण्ड मे घूम-घूमकर उनकी फसलों का नुकसान किया जाता है। जिससे उनकी खड़ी फसले चौपट हो जाती है। उन्हांेने जनहित को देखते हुए वनरोजो से अपनी फसल की सुरक्षा कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालांे में राघव सिंह, सीटू सिंह, पुत्तन सिंह, रोहित सिंह, सभाजीत, साूने मिश्रा आदि मौजूद रहे।