बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी,जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टेªट के प्रांगण में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, वीयू/सीयू एवं वीवीपैट के प्रदर्शन का शुभारम्भ किया। प्रदर्शन में उन्होंने ईवीएम मशीन से वोटिंग किये जाने की प्रक्रिया, वीवीपैट के कार्य एवं मतदान के पश्चात पर्ची निकलने के सम्बन्ध में जानकारी तथा ईवीएम मशीन को वैलेट यूनिट व कन्ट्रोल यूनिट से जोडने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में अपने समक्ष प्रदर्शन कराया एवं जानकारी में कार्यरत कार्मिकों से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि कलेक्टेªट के साथ-साथ ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र केन्द्र का संचालन जनपद की समस्त तहसील मुख्यालय में भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईवीएम का प्रदर्शन निर्वाचन प्रक्रिया में पारिदर्शिता रखने हेतु एवं लोगों को ईवीएम मशीन से वोटिंग के सम्बन्ध में जागरूकता लाने हेतु प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि ईवीएम के प्रदर्शन एवं जागरूकता हेतु कर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है, जो प्रतिदिन ईवीएम के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव सहित प्रधानाचार्य आईटीआई सेन्टर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *