अभियुक्त के कब्जे से लगभग 2.2 लाख रुपये कीमत के अवैध स्मैक बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मीनिवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात्रि को थाना पैलानी पुलिस द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से लगभग 2.2 लाख रुपये कीमत का अवैध स्मैक बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि थाना पैलानी पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा तिराहे से एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से लगभग 2.2 लाख रुपये के 22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है । प्रकरण में थाना पैलानी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुशील कुमार पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी छनेहरा लाल पुर थाना कोतवाली देहात बाँदा शामिल हैं।