अभियुक्तों के कब्जे से पांच किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात्रि को थाना पैलानी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि थाना पैलानी पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम नरी से गिरफ्तार कर किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा व अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है । मुख्य अभियुक्त अनिल यादव के ऊपर जनपद मऊ में पहले से ही हत्या की कोशिश, चोरी आदि मामलें में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है । गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल यादव पुत्र बलिराज निवासी कोपा कोहना थाना कोपागंज जनपद ,सोमदत्त उर्फ अंकुल पुत्र जयध्वज त्रिपाठी निवासी गोखरही थाना तिन्दवारी व दिव्यांश उर्फ पप्पू अनुरागी पुत्र सौखीलाल निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात बांदा शामिल हैं।