रायबरेली, 11 जनवरी 2024

जिला न्यायाधीश तरूण सक्सेना ने बताया है कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वर्ष 2024 के दौरान 04 स्थानीय एवं 01 अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है। जिसमें 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति, 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन, 04 नवम्बर 2024 को भैया दूज, 15 नवम्बर को गुरू नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला न्यायाधीश ने इसके अलावा होली 24 मार्च 2024 के स्थान पर रविवार को मनाई जाएगी। जिसके लिए 26 मार्च 2024 को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *