रायबरेली 11 जनवरी 2024

कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषि यंत्रों के वितरण से सम्बन्धित कृषकों के चयन हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वि0रा0 पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त 18 विकास खण्डों के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यंत्रीकरण से सम्बन्धित योजना सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेश, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल सीड) योजना के यंत्रों यथा-रोटावेटर, कल्टीवेटर, मिनी राइस मिल, लेजर लैण्ड लेवलर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, कस्टम हायरिंग हब, आलू बोने की मशीन, आलू खोदने की मशीन, पैडी मल्टी क्राप थ्रेशर इत्यादि यंत्रों की कुल 111 ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया। 30 नवम्बर 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक यंत्रों की बुकिंग करने वाले किसानों द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *