रायबरेली 11 जनवरी 2024

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार ने बताया है कि शहरी नियोजन द्वारा कान्हा उपवन बछरावां एवं विकासखंड हरचंदपुर अन्तर्गत अंगूरी गौशाला का 03 दिवसीय कार्यक्रम अन्तर्गत प्रथम दिवस औचक निरीक्षण किया गया। कान्हा उपवन बछरावां में 337 निराश्रित गोवंश का सत्यापन कराया गया। निराश्रित गोवंश को चारा भूसा दाना मिश्रण आदि के बारे में चर्चा करते हुए भूसा भंडारण गोदाम का भी निरीक्षण किया। संरक्षित गोवंशों को विशेष सचिव द्वारा गुड़ एवं केला भी खिलाया गया। बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया। अंगुरी गौशाला में 130 गोवंश तथा कण्डौरा में 192 निराश्रित गोवंश संरक्षित पाये गये। कण्डौरा गौशाला में 100 गोवंशों के संरक्षण हेतु 01 अतिरिक्त कैटल शेड का निर्माण किया गया है, जो 03 दिवस के अन्दर संचालित हो जायेगा, का निरीक्षण भी विशेष सचिव द्वारा किया गया। ठंड से बचाव एवं अलाव जलाने आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के लिये भी जोर दिया गया। गो आश्रय स्थल में कार्यरत रात्रि चौकीदार एवं अन्य कार्य करने वाले गौ सेवकों का मानदेय समय से भुगतान के सम्बन्ध में भी विशेष सचिव द्वारा वार्ता की गयी। गौशाला परिसर में स्थापित भण्डारण कक्ष में दाना मिश्रण एवं भूसे का सत्यापन भी किया गया। अंगुरी गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने तथा स्वच्छ ताजा पेयजल के साथ अन्य ग्राम पंचायतों में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़ने हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *