वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में रहने वाले अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे के घर के बाहर फायरिंग, पथराव व मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना की छानबीन के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है  24 जून को पड़ोस के बिंद बस्ती में रहने वाले युवाक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। युवकों को अधिवक्ता प्रवीण के पिता कैलाशनाथ दुबे ने जाकर समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद सभी उग्र हो गए और उनके साथ गालीगलौच करने लगे। कचहरी से घर पहुंचने पर परिजनों से मामले की जानकारी होने के बाद अधिवक्ता ने सभी से घर के बाहर से हटने के लिए कहा। इस पर सभी उग्र होकर मारपीट और पथराव करने लगे। किसी तरह अधिवक्ता अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाए। इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी की गई। अधिवक्ता ने तत्काल महमूरगंज पुलिस को सूचना दी उनका आरोप है कि सूचना देने के 45 मिनट बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी चौकी और थाना पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *