वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी अब मोबाइल, कैमरा, पेन व इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। मंदिर परिसर में निःशुल्क लाकर की व्यवस्था की गई है। ताकि दर्शनार्थियों को परेशानी न झेलनी पड़े ने युवती पर लगाया आरोप मंदिर प्रबंधन के सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सदस्यों ने कहा कि मंदिर की मर्यादा, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व उनके हित सर्वोपरी हैं। इसको देखते हुए मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरणों को ले जाना प्रतिबंधित किया गया है मीटिंग में महंत पं. राजनाथ दुबे, पं. कौशलपति द्विवेदी, पं, वेचन त्रिपाठी, पं, केवलकृष्ण द्विवेदी, पं, संजय दुबे, विकास दुबे, पं. प्रेमशंकर त्रिपाठी, विश्वजीत दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।