बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली परिसर में गुरुवार को 22 जनवरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह की अध्यक्षता पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई,जिसमें बैठक पर कोतवाली क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत से मंदिर के पुजारी,सभी समुदाय के लोगों को बुलाया गया। इसमें सभी लोगों से अपील की गई की सभी समुदाय के लोग 22 जनवरी को शांति व्यवस्था बनाए रखें,और शांतिपूर्वक पूजा अर्चना करें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह,नायक तहसीलदार मनोहर सिंह,चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव,बच्चा सिंह,मुन्ना सिंह,गुलाब उपाध्यक्ष,नरेंद्र अवस्थी,शिव शंकर गुप्ता,अजमेर खान,सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *