अतर्रा/बांदा। मुंसिफ न्यायालय के भूमि अधिग्रहण को लेकर शासन प्रशासन द्वारा की जा रही हीलाहवाली से आक्रोशित होकर दो दिवसीय हड़ताल की अधिवक्ताओं ने किया घोषणा। वादकारी अगली तारीख लेकर घर वापस लौट गए।
लंबे समय से मुंसिफ न्यायालय के भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिवक्ता आंदोलन रत है लेकिन मुंसिफ न्यायालय के भूमि अधिग्रहण में शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही जिससे वादकारियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गुरुवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इतने लंबे समय से अधिवक्ताओं के संघर्ष व आंदोलन के बाद भी अब तक शासन प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण न किए जाने पर आक्रोश जताया और दो दिन तक न्याय कर से विरत रहकर न्यायिक बहिष्कार का निर्णय लिया जिस पर अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वडकारी अगली तारीख लेकर घर वापस मायूस होकर लौट गए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव महासचिव सिंह राठौड़ ने कहा कि शासन प्रशासन अधिवक्ताओं के भूमध्य ग्रहण पर हीला हवाली कर रहा है जिससे शुक्रवार तक दो दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके अधिवक्ता पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे इस दौरान अधिवक्ताओं गोष्टी करके शासन प्रशासन के रवैया की आलोचना की अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव अरविंद पांडे ने जल से जल्द भूमध्य ग्रहण किए जाने की मांग की साथ ही हीला हवाली करने पर लड़ाई तेज करने की भी चेतावनी दी है इस दौरान अधिवक्ता चंद्रभान त्रिपाठी सूरज बाजपेई मनोज श्रीवास्तव संतोष गुप्ता विश्वनाथ अवस्थी राजेश सिंह प्रमोद अवस्थी विपिन कुमार मिश्रा शिव मूर्ति मिश्रा विनय सिंह लखन मिश्रा विनय मिश्रा संजय श्रीवास्तव सुरेश गौतम अजय शर्मा अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।