ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन
बबेरू/बांदा । कस्बे में चल रहे ज्वाला कप अंतर राज्यीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष व इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू के द्वारा कराया जा रहा था। जिसमें फाइनल मुकाबला नोएडा बनाम हरियाणा टीम के बीच खेला गया। जिसमें नोएडा ने हरियाणा को 5 विकेट से हराकर ज्वाला कप पर कब्जा किया है।
बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज ग्राउंड में ज्वाला कप अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू के द्वारा कराया जा रहा था। जिसमें आज फाइनल मुकाबला नोएडा बनाम हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें निर्धारित 20 ओवर के मैच में हरियाणा टीम के बल्लेबाजों ने चार विकेट खोकर 199 रन बनाए, जिसमें सौरभ सिंह 46 रन, सतनाम 47 रन, विराट 37 रन, समन्वय दीक्षित 42 रन का योगदान दिया। वहीं नोएडा टीम के गेंदबाज रॉकी ,गौरव, राज नायक, मोहित ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं नोएडा टीम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी 19 ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। और नोएडा की टीम ने हरियाणा को 5 विकेट से हरा दिया, जिसमें मोनू 60 रन, प्रतीक 49 रन, यशवर्धन 39 रन का योगदान दिया। वहीं हरियाणा टीम के गेंदबाज विराट 2 विकेट, सतनाम, समन्वय, अभिषेक, एक-एक विकेट हासिल किया है। वही मैन ऑफ़ द सीरीज हरियाणा टीम के ऑलराउंडर समन्वय दीक्षित को ट्रॉफी और 11000 रुपए से पुरस्कृत किया गया, मैन ऑफ द मैच नोएडा टीम के खिलाड़ी मोनू को ट्रॉफी व 5100 देकर पुरस्कार किया। वहीं फाइनल विजेता टीम नोएडा के कप्तान को 1 लाख 11 हजार रुपए एवं ज्वाला कप की ट्रॉफी प्रदान की गई, उसके बाद उपविजेता टीम हरियाणा के कप्तान को 60000 हजार रुपए,व ज्वाला कप की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ, जिससे दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *