बांदा। जनपद बांदा में बहराइच बांदा राज्यमार्ग संख्या 13 ई के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का भूमि पूजन प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ महाराणा प्रताप चौराहे में किया गया। इस चौड़ीकरण कार्य के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट चौराहे से मवई चौराहा तक के भाग में लम्बाई 4.90 किमी0 में लागत रू0 1741.61 लाख की धनराशि से प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा, जिसका शुभारम्भ आज से हो गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह पटेल सहित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा श्रीमती मालती गुप्ता बासू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *