अतर्रा/बांदा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर पूरे नगर में दीपावली कार्यक्रम को लेकर पालिका अध्यक्ष संगीता निराला ने नगर के 25 वार्डों के घर-घर पांच दीप वह भगवान प्रभु श्री राम वी अयोध्या का छायाचित्र देकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है नगर में कुल 75000 दीप घर-घर पहुंचने में पालिका प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है। धार्मिक स्थलों व मंदिरों में भंडारा पूजा अर्चना की तैयारी जोरों पर चल रही है।
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर देश के प्रधानमंत्री के वहां पर पूरे देश में दीपावली मनाने के कार्यक्रम के तहत पालिका अध्यक्ष संगीता निराला पूरे नगर को दीपावली के पर्व को मनाने के लिए घर-घर पांच पांच दीप का डिब्बा देकर लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने में जुटी हुई है वही कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरव बाबा धाम व नगर के अन्य धार्मिक स्थलों में भी पालिका अध्यक्ष की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है एक और जहां पालिका टीम पूरी तरह से जुटी हुई है वही भाजपाई भी घर-घर जागरुक कर जगह आयोजन की तैयारी में जुटी हुई है पालिका अध्यक्ष श्रीमती निराला ने कहा है कि यह पर्व 500 वर्ष के इंतजार के बाद मिल रहा है हम सब लोग मिलकर इसको ऐतिहासिक पर बनाएंगे उन्होंने कहा भगवान के प्राण प्रतिष्ठा से आज पूरे देश में खुशी का माहौल है बताती चले कि घर-घर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहुंचा जा रहे दीपदान के डिब्बे में पांच दीप देसी घी बतिया के साथ अयोध्या मंदिर का छायाचित्र है जिनको देखकर लोग भावनात्मक कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता वेद निराला अधिशासी अधिकारी राम सिंह भाजपा नेता दीनदयाल द्विवेदी नीरज गुप्ता ओमप्रकाश गौतम आदि जुटे रहे वही भाजपा नेता व विधायक प्रतिनिधि राज किशोर बाजपेई भाजपा नेता मंजू चौरिहा सत्यनारायण चौरिहा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवमोहन गुप्ता राजाराम तिवारी राजू त्रिवेदी भाजपा नेता डॉक्टर अनूप सिंह अमर सिंह राठौड़ अपनी अपनी टीम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में लगे हुए हैं इसके अलावा नगर की व्यापारी भी अपनी टोली के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी करने में जुटे हुए हैं।