परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में आज शनिवार को कच्ची दीवाल भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे कुंती देवी पत्नी शिवकरण यादव उम्र 45 वर्ष आदित्य पुत्र अनुराग यादव उम्र 5 वर्ष,पलक पुत्री अनुराग यादव उम्र 6 वर्ष,निवासी शास्त्री नगर बबेरू तीनों दीवाल में दब कर घायल हो गए। जैसे ही परिजनों ने देखा तो दीवाल के मलवे से निकलकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।