परिवार में मचा कोहराम
बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव की रहने वाली महिला सरिता देवी पत्नी चुनकू उम्र करीब 25 वर्ष,यह शनिवार को खेतो में हरियाली काटने के लिए गई हुई थी तभी खेतो में सरिता देवी के पैर में जहरीला कीड़ा ने काट लिया,जिससे महिला महिला की हालत बिगड़ गई, जानकारी मिलते ही महिला का पति खेतो पर गया, और गंभीर हालत में बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा पर डांक्टरो द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे मेडिकल कालेज भेज दिया है। वही परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की एक बेटी व बेटा है,