एनडीआरएफ के हाथ तीसरे दिन भी खाली
पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी स्वर्गीय बृजेंद्र निषाद का दूसरे नंबर का 10 वर्षीय पुत्र सानू उर्फ बाबू जो शुक्रवार की दोपहर अपनी मां गोमती तथा दादी कमला के साथ यमुना नदी किनारे स्थित अपने खेतों पर हरियारी उखाड़ने के लिए साथ-साथ गए थे लापता सानू उर्फ बाबू अपनी मां से बिना बताए यमुना नदी शौंच का बहाना कर चला गया था जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और वह लोग यमुना नदी किनारे पहुंचे ही थे की नदी के किनारे सानू की चप्पल तथा नदी किनारे स्थित मिट्टी में घिसटन को देखकर नदी में डूब जाने की आशंका व्यक्त कर पुलिस प्रशासन तथा तहसील प्रशासन को उक्त घटना की सूचना दी सूचना पाते ही तहसील से राजस्व विभाग की टीम तथा लेखपाल उनके साथ थाना अध्यक्ष पैलानी संदीप पटेल मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के माध्यम से छोटी नावों में काफी खोजबीन के पश्चात जब उसका कोई पता नहीं चला जिसके चलते प्रशासन ने इलाहाबाद से ए 15 सदस्यीय टीम एस आई मोहम्मद हफीज खान के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया परंतु कोई सफलता न मिलने की वजह से टीम ने गांव पर ही डेरा डाल दिया आज सुबह 9रू00 बजे से पुनह टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया इस दौरान एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र थाना अध्यक्ष पैलानी संदीप पटेल के साथ स्टाफ के लोग मौके पर मौजूद रहे परंतु समाचार लिखे जाने तक 10 वर्षीय सानू उर्फ बाबू का आज तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *