बांदा। जसपुरा ब्लाक क्षेत्र के गौरी खुर्द निवासी गुमान सिंह व गुड़िया सिंह के छोटे बेटे संजय सिंह ने नेट परीक्षा पास करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। चयन पर परिवार समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है। संजय ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में ली। इसके बाद पड़ोसी जनपद चित्रकूट के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं से सातवीं तक शिक्षा ग्रहण की। ्8वीं से इंटर तक प्रयागराज स्थित सरस्वती इंटर कालेज में पढ़ाई की। ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सटी व मास्टर डिग्री राजर्षी टंडन यूनिवर्सिटी से किया। किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने गांव पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। बताया कि संजय ने पढ़ाई में लगन के साथ मेहनत करते हुए अपने मुकाम को हासिल किया है। गांव के लोगों का कहना है कि संजय से प्रेरणा लेकर गांव के युवा शिक्षा क्षेत्र में नाम कमाएंगे। उनके चयनित होने पर पूरे गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। संजय ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता और गुरुव आलोक रंजन को दिया।