कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त ने ली
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्याेें को तेज गति के साथ गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वन ड्राप मोर क्रॉप के अन्तर्गत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई के लिए 42 हजार हे0 भूमि का रजिस्टेªशन किये गये हैं, उसकी टोकन मनी दस प्रतिशत धनराशि जमाकराकर शीघ्र आवेदकों को योजना से लाभान्वित करायें। आयुक्त ने ग्राम विकास के अन्तर्गत एनआरएलएम समूहों को बैंको से सीसीएल कराकर धनराशि दिलायी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोबा एवं बांदा को आवास निर्माण कार्यों में प्रगति लाने केे निर्देश दिये। उन्होंने जल-जीवन मिशन हर घर नल योजना में लक्ष्य के अनुरूप जल हेतु कनेक्शन दिये जाने तथा खोदी हुई सड़कों की शत् प्रतिशत मरम्मत कराकर एक माह में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। अधिशाषी अभियंता जलनिगम ने बताया कि जनपद में 2 लाख 60 हजार पानी के कनेक्शन दिये गये हैं तथा हमीरपुर में 89 प्रतिशत कनेक्शन लक्ष्य के अनुरूप दिये गये हैं।
आयुक्त ने पंचायती राज विभाग के द्वारा व्यक्तिगत शौचालय, 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त में प्राप्त धनराशि से कराये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए माडल गॉवों में विकास कार्याेें को तेज गति पूर्ण कराये जाने तथा व्यक्तिगत शौचालयों में चित्रकूट जनपद में प्रगति लाने के साथ जीओ टैगिंग का कार्य शत् प्रतिशत रूप से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंश संरक्षण में सुपुर्दगी में किसानों एवं अन्य लोगों को दिये गये गौवंशों का डीबीटी के माध्यम से समय से भुगतान किये जाने तथा शत् प्रतिशत गौवंशों का टीकाकरण कराये जाने एवं कृतिम गर्भाधान में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सेतुओं के निर्माण कार्य एवं सड़क मरम्मत के कार्यों की समीक्षा करतेे हुए सेतुु के निर्माण के साथ एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दियेे। बैठक में बताया गया कि चित्रकूट में 4 सेतुओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा हमीरपुर जनपद में बाईपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिस पर आयुक्त ने सड़क निर्माण कार्य का गुणवत्ता के साथ तेजगति से कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना की समीक्षा करतेे हुए कन्या विवाह सहायता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने तथा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में चित्रकूट एवं बांदा जनपद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को कक्षा-6 व 9 में वर्ष 2024 में प्रवेश हेतु ऑफ लाइन आवेदन भी कल तक कराकर प्रवेश परीक्षा आगामी 04 फरवरी को आयोजित किये जाने हेतु सभी तैयारी पूर्ण की जायें। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी मार्जन मनी योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करने के निर्देश दिये। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में भी प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि पुराने आवेदन लम्बित नही रहने पायें तथा वृद्धावस्था पेंशन में शत्-प्रतिशत फीडिंग किये जाने के साथ नये आवेदनों को भी शीघ्र स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाए। मण्डलायुक्त ने आजीआरएस पोर्टल के अन्तर्गत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रकरणों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की समीक्षा के दौरान कार्य की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप पायी गयी।
उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपदों में मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए प्रमुख बाजारों, चौराहों में मतदान हेतु जागरूकता लाने के लिए प्रचार कराये जाने तथा हर ग्राम पंचायत में मतदान के प्रति प्रेरित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने एवं महाविद्यालयों में भी छात्र/छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण शत्-प्रतिशत कराये जाने के सम्बन्ध में महोबा जनपद में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण पूर्ण कराये जाने तथा गर्भवती महिलाओं की सभी एएलसी की जांच समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने होम डिलीवरी व प्राइवेट चिकित्सालयों मेें जन्म लेने वाले बच्चों का डाटा भी एकत्र कर टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि कुपोषण से बचाव हेतु सभी बच्चों का वजन लिया जाए तथा कम वजन व कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर कुपोषण से मुक्त किये जाने हेतु कार्यवाही की जाए। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेेहतर बनाये रखने के लिए अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें। उन्होंने सीटी स्कैन रिपोर्ट समय से जारी किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन तथा कन्या सुमंगला की समीक्षा करते हुए नये पात्र दिव्यांगों को पेंशन की धनराशि दिलाये जाने की कार्यवाही किये जाने तथा कन्या सुमंगला में चित्रकूट जनपद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। पिछडा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना में महोबा जनपद में प्राप्त आवेदनों को शीर्घ्र स्वीकृत कर धनराशि दिलाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद, जिलाधिकारी हमीरपुर राहुल पाण्डेय, जिलाधिकारी महोबा मृदुल चौधरी, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सहित मण्डल के अन्य जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।