आरोपी के कब्जे से कारतूस भी हुआ बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण, निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में 29 जनवरी 2024 की शाम को थाना बबेरु पुलिस द्वारा कस्बा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को घसिला तालाब कस्बा बबेरु से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । बता दें कि अभियुक्त के ऊपर वर्ष 2022 में भी थाना बबेरु पर चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत हुए है जिसमें वह 29 दिसंबर 22 को जेल भी जा चुका है ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अखिलेश वर्मा उर्फ अजय पुत्र रंजीत वर्मा निवासी मोहल्ला देवी नगर कस्बा व थाना बबेरु हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *