अतर्रा/बांदा। बाइक के सामने अचानक वनरोज जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गये।थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी युवक विकास 23 बाइक में अपनी भाभी नेहा 30 को बैठक अतर्रा बाजार करने के लिए आते समय तुर्रा बरम बाबा के नजदीक अचानक बाइक के सामने बनरोज जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नही पहने था।