बबेरु/बांदा। माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय काजीटोला के संयुक्त वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों में जमकर धमाल मचाया। नाटक के माध्यम से देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों का स्मरण किया बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाक क्षेत्र के काजीटोला पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित वार्षिक उत्सव वअभिभावक गोष्ठी कार्यक्रम सम्पन् हुये जिसमे प्राथमिक विद्यालय बेनी का पुरवा प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर प्राथमिक विद्यालय चौहान डेरा जूनियर व प्राथमिक विद्यालय नवीन के छात्र छात्राओकाजी टोला बाल विवाह, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों से जुड़े नाटकों के अलावा स्वागत गीत, एकल गीत, भाव नृत्य, सामुहिक नृत्य को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। लोकगीत की सुरीली प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा।
संयुक्त वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जिला सव्यिकी अधिकारी व नोडल अधिकारी सुदीप कुमार ने व प्रधान आरबी यादव ने किया सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वागत गीत, वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ। छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, भजन, राष्ट्रगीत, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, अनपढ़ बीवी, और स्वच्छता पर आधारित नाटक को मनमोहक प्रस्तुति से तालिया बटोरी निशा , शिखा शिवरेखा, गुडिया, अनामिका प्रतिज्ञा, पूनम, शालू ,सुमन प्रियका, पूजा, सरिला, किरन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष द्विवेदी ने किया
इस मौके पर जयकरन श्रीवास सुरेश द्विवेदी, रज्जन पाण्डेय लक्ष्मी देवी प्रधानाघ्यापक दिनेश पाल,श्रीधरगुप्ता, प्रताप नारायण विपिन चन्द ,अनिल कुमार, प्रीती सिह ,रजनी, आस्था ऊषा श्रीवास्तव सुनीता देवी, अतुल गुप्ता, , हर प्रसाद सन्तोष द्विवेदी शिक्षक सहित व एस यम सी के अध्यक्ष व अभिवावक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *