बांदा। जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 5 फरवरी (सोमवार) को शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कैप्टन अजय कुमार कंवर ने बताया कि बैठक में सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और सेवारत सैनिकों से कहा है कि शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दो फरवरी को शाम पांच बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में उपलब्ध करा दें। पांच फरवरी को आयोजित बैठक में उनकी समस्याओं का निराकरण संभव हो सके।